Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी: मौसम को लेकर अलर्ट जारी, 18 अक्टूबर को बंद रहेंगे जिले के सभी स्कूल

हल्द्वानी: मौसम के लिए अलर्ट जारी, 18 अक्टूबर को बंद रहेंगे जिले के सभी स्कूल
Ad

हल्द्वानी: राज्य मे मौसम बिगड़ने की संभावनाओं के चलते मौसम विभाग सक्रिय हो गया है। सभी जिलाधिकारियों को कड़े निर्देश दे दिए गए हैं। इसी कड़ी में नैनीताल जिले में भी अलर्ट जारी हो गया है। डीएम धीराज गर्ब्याल ने 18 अक्टूबर को सभी स्कूलों को बंद रखने के निर्देश दे दिए हैं। बता दें कि हल्द्वानी व आसपास में मौसम अभी से रंग बदलने लगा है।

ADVERTISEMENTS Ad

गौरतलब है कि बीते दिनों उत्तराखंड के हिमालयी राज्यों में भारी बारिश और ओलावृष्टि को लेकर अलर्ट जारी हुआ था। अब इसी को सख्ती से लेते हुए मौसम विभाग सक्रिय हो चला है। राज्य आपदा प्रबंधन ने सभी जिलाधिकारियों को सतर्कता बरतने के निर्देश जारी कर दिए है। बता दें कि भारी से भारी बारिश, ओलावृष्टि के अलावा बिजली गिरने की भी संभावना जताई जा रही है।

इसी क्रम में नैनीताल जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने 18 अक्टूबर को सभी विद्यालयों को बंद करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने नैनीताल की ओर आने वाले व यहां ठहरे हुए पर्यटकों से अपील की है। डीएम ने पर्यटकों से कहा कि वह सुरक्षित स्थानों पर ही ठहर जाएं और पहाड़ों की तरफ फिलहाल सफर न करें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top