Nainital-Haldwani News

नैनीताल: तीन बच्चों की मां पर हावी फेसबुक पर हुआ प्यार, प्रेमी के साथ भागी

Ad

नैनीताल:16 मार्च 2018-फेसबुक पर प्यार और दोस्ती को लेकर कई सुर्खियां सामने आती है। कई लवस्टोरी के बनने और बिगड़ने के पीछे एक हद तक फेसबुक का हाथ रहने लगा है। कई बार तो देखा गया है कि फेसबुक पर हुए प्यार को को शादी तक अंजाम देने के लिए विदेशो से बारात भारत आ चुकी है। नैनीताल में फेसबुक के चलते एक मां ने सभी रिश्तों को शर्मसार किया है। तीन बच्चों की मां फेसबुक पर हुए प्यार के चलते अपना घर छोड़ प्रेमी के साथ फरार हो गई। महिला का नाम रेनू है। महिला की 2008 में चंदनकोटा थाना अाजमपुर अमरोहा उत्तर प्रदेश निवासी अवदेश से हुई थी। अवदेश ज्योलीकोट स्थित किसूी स्कूल में गार्ड की नौकरी करता है और पूरा परिवार यही रहता है।

ADVERTISEMENTS Ad

पत्नी की प्रेम कहानी का पता तब चला जब वो 6 मार्च को अचानाक गायब हो गई। पत्नी की तलाश के लिए अवदेश ने ज्योलीकोट थाने में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने रेनू की खोज के लिए नंबर ट्रैकिंग में डाला तो उसकी लोकेशन बरेली मिली। ज्योलीकोट थाना टीम तुंरत बरेली पहुंची और गायब रेनू को किसी सुरेंद्र के घर से बरामद किय़ा। इसके बाद उसे सिटी मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट में महिला ने साफ कहा कि वो प्रेमी अभिषेक से प्यार करती है और उसे साथ ही रहना चाहती है। दोनों ने 7 मार्च को मंदिर में शादी कर ली थी। अब दोनों प्रेमी बालिग है और कोर्ट भी उनके फैसले को टाल नहीं सकता । इस कारण से उसे कोर्ट ने छोड़ दिया। रेनू ने अपने पति के साथ रहने से साफ इंकार कर दिया और वो प्रेमी के साथ चले गई।

इस मामले पर चौकी इंजार्च मनवर सिंह ने बताया कि रेनू ज्योलीकोट स्थित किसी कंपनी में मजदूरों के लिए खाना बनाने का काम करती है। वो काफी वक्त से फेसबुक पर अभिषेक से बात करती थी। फेसबुक पर ही दोनों को प्यार हो गया। अभिषेक किसी बिजली कंपनी में काम करता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top