Nainital-Haldwani News

नैनीताल के व्यापारी को सड़क पार करते वक्त वाहन ने कुचला, दो मासूम बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

File Photo
Ad

नैनीताल: सड़क हादसों की कड़ी में एक और मामला जुड़ गया है। नैनीताल के युवा व्यवसाई और समाज सेवा से जुड़े रहने वाले जितेंद्र सिंह की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। बता दें कि वह दिल्ली गए हुए थे। मुरादाबाद में यह सड़क हादसा हुआ है। जहां पर उनकी मौत हो गई है। वह अपने पीछे दो मासूम बेटियों को छोड़ गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के मुताबिक नैनीताल मल्लीताल के रहने वाले जितेंद्र उर्फ जीतू भाई कोका कोला के डिस्ट्रीब्यूटर थे। वह किसी काम से दिल्ली गए हुए थे। बीती रात दिल्ली से लौटते वक्त मुरादाबाद के पास जब वह खाना खाने के बाद सड़क पार कर रहे थे, तो एक तेज रफ्तार अज्ञात गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी।

जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें आसपास मौजूद लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। लेकिन अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने जितेंद्र को मृत घोषित कर दिया। बता दें की गुरुवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद शव को नैनीताल लाया जाएगा। नैनीताल शहर के व्यापारियों में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। गौरतलब है कि जितेंद्र के घर में उनकी मां के अलावा पत्नी और दो नन्ही बेटियां हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top