Uttarakhand News

नैनीताल: मॉर्निंग वॉक के दौरान युवक को आया हार्ट अटैक, मौत !

Ad

नैनीताल: सुबह की ताजगी और दौड़ का जोश 19 साल के भूपेंद्र के लिए जानलेवा साबित हुआ। रोज की तरह अभ्यास के लिए निकले युवक को दौड़ते समय अचानक दिल का दौरा पड़ा और वह गिर पड़ा। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

ADVERTISEMENTS Ad

भूपेंद्र देवली जो नैनीताल वन विभाग में कार्यरत नंदन सिंह देवली का बेटा था। हल्द्वानी के पाल कॉलेज से एमसीए की पढ़ाई कर रहा था। बुधवार सुबह वह अपने दोस्त विवेक के साथ मैरेथन की प्रैक्टिस के लिए 5:30 बजे भवाली रोड की ओर निकला था। दौड़ते समय जब दोनों कैलाखान के पास पहुंचे…तभी भूपेंद्र अचानक मुंह के बल जमीन पर गिर पड़ा।

गिरने से उसकी ठुड्डी में चोट आई और खून बहने लगा। साथी विवेक ने तुरंत उसे संभाला और लोगों से मदद मांगी। किसी तरह पहले तल्लीताल तक रोडवेज बस से लाया गया फिर एक छोटी गाड़ी से बी.डी. पांडे अस्पताल मल्लीताल पहुंचाया गया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि भूपेंद्र को गंभीर हृदयघात (हार्ट अटैक) आया था और अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी।

भूपेंद्र को बचपन से दौड़ने का शौक था और वह फिटनेस को लेकर काफी गंभीर था। लेकिन अचानक आए अटैक को उसका शरीर झेल नहीं सका।

तल्लीताल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा की कार्यवाही शुरू कर दी है। परिवार में भूपेंद्र के अलावा एक भाई और एक बहन हैं। उसकी अचानक हुई मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top