Nainital-Haldwani News

मुखानी लिफ्ट प्रकरण, अब नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में लिफ्टयुक्त भवनों की होगी जांच

Ad

Haldwani: Complex: Lift: विगत दिनों चंदन डायग्नोसिस भवन में लिफ्ट में कुछ पत्रकार फंस गए थे। आयुक्त ने इस घटना का संज्ञान गंभीरता से लिया और कहा कि इस घटना से जानमाल की हानि हो सकती थी। इस संबंध में भवन के स्वामी को स्पष्टीकरण के साथ ही लिफ्ट के रखरखाव से संबंधित विवरण मांगे गए। आयुक्त ने मामले की गंभीरता को देखते हुए निर्देश दिए कि शहर के सभी लिफ्टयुक्त भवनों में तकनीकी रखरखाव की जांच की जाए और जहां लिफ्ट संचालन हो रहा है, वहां लिफ्ट ऑपरेटर की अनिवार्य तैनाती सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी नैनीताल व उधमसिंह नगर को इसके नियमित निरीक्षण के निर्देश दिए गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top