Uttarakhand News

नैनीताल घूमने आए सैलानियों की बस खाई में गिरी, बस में सवार थे 32 यात्री

Ad

हल्द्वानी: नैनीताल जिले में एक बड़ा हादसा हो गया है। जिले में 32 लोगों से भरी बस हुई खाई में गिर गई। सूचना मिलने के बाद SDRF ने राहत एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, दिनाँक 08 अक्टूबर 2023 को आपदा कंट्रोल रूम नैनीताल द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि कालाढूंगी रोड पर नालनी में एक बस खाई में गिर गई।

ADVERTISEMENTS Ad

उक्त सूचना पर कमांडेंट SDRF के निर्देशानुसार SDRF रेस्क्यू टीमें पोस्ट रुद्रपुर, नैनीताल व खैरना से तत्काल रेस्क्यू हेतु घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुँचकर ज्ञात हुआ कि उक्त बस में 32 लोग सवार थे। बस में सवार यात्री हिसार, हरियाणा से नैनीताल घूमने हेतु आये हुए थे। SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर अन्य बचाव इकाइयों व स्थानीय पुलिस के साथ संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाते हुए बस में सवार 18 घायलों को उपचार हेतु अस्पताल पहुँचा दिया गया है। SDRF रेस्क्यू टीम मौके पर रेस्क्यू कार्य कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top