Nainital-Haldwani News

नैनीताल में अवैध दुकानों पर होगी कार्रवाई, पार्किंग की क्षमता बढ़ाने की तैयारी

Ad

नैनीताल: जिलाधिकारी वंदना ने मंगलवार को नैनीताल रुसी बाईपास मे यात्रा सीजन के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा सैलानियों को दी जाने वाली सुविधाओं का जायजा सम्बन्धित अधिकारिंयो के साथ लिया। डीएम ने इस दौरान पानी,शौचालय, विद्युत, पर्यटन पुलिस चौकी, टिकट घर, साफ-सफाई, यात्री प्रतीक्षालय, पार्किंग व्यवस्था,सीसीकैमर,एडीपी द्वारा निर्माणाधीन सीवर सेफ्टी टैंक, प्रस्तावित इको-टूरिज्म, हेलीपोर्ट के साथ ही अन्य प्रस्तावित कार्यों की विस्तृत रूप अधिकारियों से जानकारी ली और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

ADVERTISEMENTS Ad


डीएम ने कहा कि विभाग यात्रियों की जनसुविधा के अनुसार प्लान के तहत कार्य करें। इस दौरान उन्होने बिना किसी अनुमति के अवैध रूप के संचालित दुकानो की जांच कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश संबंधित अधिकारिंयो को दिए हैं। जबकि रूसी बाईपास सड़क मार्ग पर यात्रियों की सुविधा के लिए पानी, विद्युत, मोबाइल शौचालय, पार्किग एव दुकानो की आवश्कता अनुसार व्यवस्थित रूप से संचालित हो इसके लिए विभाग आपस मे समन्वय बनाकर कार्य करने को कहा है।


डीएम ने रूसी बाईपास मे आगामी यात्रा सीजन मे पर्यटन को बेहतर से बेहतर सुविधाओ को बढाने के लिए पर्यटन अधिकारी को जिला विकास पर्यटन के अंतर्गत प्रस्ताव उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। डीएम ने नारायण पार्किंग का निरीक्षण के दौरान पार्किंग को और अधिक विस्तार करने के लिए पर्यटन अधिकारी व ईओ नगर पालिका को आवश्यक कार्यवाही करते हुए प्लान उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

डीएम ने एडीपी के अधिशासी अधिकारी को यात्रा सीजन के दौरान निर्माण सामग्री को सड़क के आसपास से हटाने के निर्देश भी दिए ताकि पर्यटन को यात्रा के दौरान कोई असुविधा ना हो। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट, प्रभागीय वनाधिकारी चंद्रशेखर जोशी, जिला पर्यटन अधिकारी विजेंद्र पांडे, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग रत्नैश सक्सैना, ईओ नगर पालिका आलोक उनियाल, सी ओ विभा दीक्षित,जिला पंचायत दिलीप सिंह, अधिशासी अभियंता विपिन चौहान,के अलावा विद्युत,एडीपी के अधिकारी मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top