Nainital-Haldwani News

BJP का नैनीताल में एक्शन, भवाली नगरपालिका अध्यक्ष समेत 6 को पार्टी से निष्कासित किया

Ad

देहरादून: चुनाव तैयारियों में जुटी भाजपा ने नैनीताल में एक बड़ा फैसला लिया है। पार्टी ने जिले में 6 कार्यकर्ताओं को 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। जानकारी के मुताबिक संगठन ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने की वजह से 6 लोगों पर एक्शन लिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

पार्टी के मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि नैनीताल के जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट की जांच के आधार पर प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर निष्कासन की कार्यवाही की गई है।

इस लिस्ट में संजय वर्मा नगर पालिका अध्यक्ष भवाली नैनीताल, ज्योति वर्मा मंडल मंत्री भवाली, रवि कुमार मंडल अध्यक्ष भाजयुमो भवाली, अनुभव कुमार मीडिया प्रभारी भवाली, हरीश बिष्ट ब्लॉक प्रमुख भीमताल तथा कृपाल सिंह बिष्ट मंडल महामंत्री नैनीताल मंडल का नाम शामिल है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top