Nainital-Haldwani News

नैनीताल के धीरज गोस्वामी का मुख्यमंत्री उदीयमान छात्रवृत्ति योजना में हुआ चयन

Ad

Dheeraj Goswami,Uttarakhand udyam scholarship,Nainital:- कठिन परिस्थितियों में घिरे होने के बावजूद भी उत्तराखण्ड राज्य में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। देवभूमि उत्तराखंड के युवा ही नहीं बल्कि नौनिहाल भी आज लगभग सभी क्षेत्रों में अपनी काबिलियत का परचम लहरा रहे हैं। इस ही कड़ी में आज हम आपको राज्य के ऐसे नौनिहाल से रूबरू कराने जा रहे हैं जिनका चयन मुख्यमंत्री उदीयमान छात्रवृत्ति योजना में हुआ है। हम बात कर रहे हैं नैनीताल जिले के रहने वाले धीरज गोस्वामी की, जिनका चयन मुख्यमंत्री उदीयमान छात्रवृत्ति योजना 2024-25 के लिए हो गया है। (Uttarakhand udiyaman scholarship scheme)

ADVERTISEMENTS Ad

25 खिलाड़ियों में बनाई अपनी जगह

धीरज गोस्वामी नैनीताल के लॉन्ग व्यू पब्लिक स्कूल के कक्षा 5 के छात्र है। वे पिछले 2 साल से अपने कोच गौरव सिंह नयाल से डी एस ए बैडमिंटन हाल में बैडमिंटन और फिजिकल फिटनेस का प्रशिक्षण ले रहे है। धीरज की इस सफलता पर गौरव नयाल बताते हैं कि यह धीरज की कड़ी मेहनत का नतीजा है कि उन्होंने कुल चयनित 25 खिलाड़ियों में अपना स्थान सुनिश्चित किया है। (Dheeraj Goswami, badminton player from Nainital)

एक साल तक मिलेगा छात्रवृत्ति का लाभ

बताते चलें कि धीरज नैनीताल नगर पालिका के एक मात्र ऐसे खिलाड़ी है जिनको यह छात्रवृत्ति प्राप्त हुई। इस योजना के तहत राज्य भर से कुल 150 छात्र–छात्राओं का चयन किया गया है। योजना के तहत चयनित होने पर अब धीरज को एक साल के लिए 1500 रुपए की छात्रवृत्ति दी जाएगी। धीरज की इस उपलब्धि पर उन्हें नैनीताल डी एस ए महासचिव श्री अनिल गड़िया जी, बैडमिंटन सचिव वीरेंद्र शाह जी व भीमताल खेल समन्वयक कंचन रावत जी ने शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। (Dheeraj Goswami nainital)

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top