Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में फुटबॉल का रोमांच, कुमाऊं प्रीमियर लीग के ट्रायल के लिए पहुंचे सैकड़ों खिलाड़ी

Ad

Haldwani News: Football: Kumaun Premier League: बिठौरिया यूनाइटेड फुटबॉल क्लब द्वारा आयोजित कुमाऊं प्रीमियर लीग के लिए नैनीताल जनपद के खिलाड़ियों का प्रथम स्तर का ट्रायल आज हल्द्वानी स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित किया गया। इस ट्रायल में नैनीताल जिले के 227 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया, लेकिन 18 वर्ष से कम आयु के कुछ खिलाड़ियों का फॉर्म नियमों के अनुसार अस्वीकृत कर दिया गया। अंततः 155 खिलाड़ियों ने अपने खेल का शानदार प्रदर्शन किया। चयन प्रक्रिया पूरी तरह से खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर की गई।

ADVERTISEMENTS Ad

चयन प्रक्रिया में निर्णायक व चयनकर्ता रहे मौजूद

ट्रायल के दौरान चयनकर्ता शंकर लाल आर्य, किशन पाल, आनंद देव, महेश बिष्ट, दिनेश यादव, सुनील कुमार भट्ट, दिनेश रावत, विजय बिष्ट, धीरेंद्र बिष्ट तथा निर्णायक त्रिभुवन नितवाल, तालिब खान और सूरज गोस्वामी मौजूद रहे।

खिलाड़ियों को किया गया फल वितरण

इस अवसर पर भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) हल्द्वानी की ओर से खिलाड़ियों को फल वितरित किए गए, जिससे उन्हें पोषण और ऊर्जा प्राप्त हो सके।

राज्य स्तरीय ट्रायल 2 मार्च को

कुमाऊं प्रीमियर लीग के आयोजक वीरू कालाकोटी ने जानकारी दी कि राज्य स्तरीय ट्रायल 2 मार्च को प्रातः 9:00 बजे हल्द्वानी स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। इस ट्रायल में उत्तराखंड के गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के सभी जिलों के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top