Nainital-Haldwani News

नैनीताल में सीजन की पहली बर्फबारी से पर्यटक खुश,तापमान के जीरो डिग्री पहुंचने के आसार

नैनीताल में मौसम का बदला मिज़ाज, बारिश के बाद बढ़ी बर्फबारी की उम्मीदें
Ad

Nainital Snowfall: Alert: नैनीताल में सीजन की पहली बर्फबारी देखने को मिली है। अचानक हुई बारिश के चलते मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया। बर्फबारी के साथ शहर में ठंडक बढ़ गई। स्नोफॉल देखकर नैनीताल पहुंच पर्यटकों की खुशी दोगुनी हो गई।

ADVERTISEMENTS Ad

मौसम विभाग का पूर्वानुमान
मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को नैनीताल का अधिकतम तापमान 10.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस था। आज आसमान में हल्के बादल छाए रहने की संभावना है, और अधिकतम तापमान 16 डिग्री तक रह सकता है। न्यूनतम तापमान जीरो डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। 11 से 15 दिसंबर के बीच मौसम साफ रहने की उम्मीद है, और इस दौरान अधिकतम तापमान 18-19 डिग्री के बीच रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 0 से 4 डिग्री के बीच रहेगा।

पर्यटकों ने बर्फबारी का भरपूर आनंद लिया
नैनीताल की नैना पीक, किलबरी, हिमालय दर्शन और मॉल रोड सहित पूरे शहर में बर्फबारी शुरू हो गई। पर्यटक बर्फ में खेलते और तस्वीरें खिंचवाते नजर आए। बर्फबारी ने यहां पर्यटन को भी नई ऊर्जा दी, जिससे पर्यटकों की संख्या में इजाफा हुआ।

ठंड से बचने के लिए पर्यटकों ने पहने गर्म कपड़े
बर्फबारी के साथ ही मौसम में ठंडक बढ़ गई, जिससे पर्यटकों को ठंड का सामना करना पड़ा। हालांकि, उन्होंने गर्म कपड़े पहनकर इस सर्दी से खुद को बचाया और बर्फबारी का मजा लिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top