Nainital-Haldwani News

नैनीताल: ओखलकांडा के बाद कोटाबाग-सौड़ मोटर मार्ग पर हादसा, कार में सवार पांच यात्रियों की मौत

Ad

हल्द्वानी:नैनीताल जिले में सड़क हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। पिछले दिनों ओखलकांडा में एक बड़ा दुखद हादसा हुआ था जिसमें नौ लोगों की मौत हुई थी। इस हादसे ने पूरे राज्य को झनझोर कर रख दिया था। वहीं एक और हादसे की जानकारी नैनीताल जिले से सामने आ रही है, जिसमें पांच लोगों की दर्दनाक मौत हुई है। 

ADVERTISEMENTS Ad

 जानकारी के अनुसार कोटाबाग-सौड़ मोटर मार्ग पर हुए हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। डीएम वंदना सिंह पांच लोगों की मौत की खबर की पुष्टि की है।सड़क हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

जिला प्रशासन को घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारियों को घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया गया है। डीएम नैनीताल के मुताबिक दुर्घटना कल देर रात हुई है जिसकी सूचना प्रशासनिक अधिकारियों को आज दोपहर लगभग 2:15 बजे प्राप्त। दुर्घटनाग्रस्त कार दिल्ली नंबर की बताई जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top