Nainital-Haldwani News

सस्ता गल्ला विक्रेता जल्द वितरित करें अप्रैल का राशन: डीएम सविन बंसल

Ad

हल्द्वानी: डीएम सविन बंसल ने जिले के सभी सस्ता गल्ला विक्रेता को अहम निर्देश दिए है। उन्होंने सभी को सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत अप्रैल माह का राशन उपभोक्ताओं को वितरित करने के लिए कहा है। इस बारे में डीएम बंसल ने कहा कि जिले में 6 खाद्यान के गोदाम हैं। इन गोदामों मे सभी निर्धारित खाद्यान एवं राशन भेज दिया है।

डीएम ने जिला पूर्ति अधिकारी व सभी उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिया है कि कि वह गोदामों से खाद्यान उठाने के लिए सभी सस्ता गल्ला विक्रेताओं को निर्देश करें। वह तत्काल खाद्यान का उठान कर सम्बन्धित कार्ड धारकों को अप्रैल माह का राशन वितरण सुनिश्चित करें। गोदामों से खाद्यान उटाने का कार्य 31 मार्च तक पूरा करने के निर्देश डीएम द्वारा दिए गए हैं। डीएम बंसल ने बताया है कि कोरोना वायरस संक्रमण के चलते उपभोक्ताओं को अग्रिम राशन उपलब्ध कराया जाना है। अतः खाद्यान तत्काल उठान कर वितरित किया जाना है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top