Nainital-Haldwani News

नैनीताल Video: दूसरी शादी करने में नाकाम रहा पीएसी जवान, सच सामने आने के बाद लोगों ने किया बुरा हाल

Ad

हल्द्वानी:  नैनीताल की एक शादी पूरे राज्य में सुर्खियों में है, जहां पहले से शादी कर चुका दुल्हा फंस गया और शादी समारोह में उसकी जमकर पिटाई हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दुल्हे को किसी तरह भीड़ के चंगुल से छुड़ाया। दरअसल शादी की रस्म के दौरान दुल्हे की पहली पत्नी पहुंच गई और उसने सभी को बताया कि दुल्हे ने कुछ माह पहले ही कोर्ट में उससे विवाह किया है। पिटाई के बाद दुल्हा गंभीर रूप से घायल हो गया और दूल्हे को बेहोशी की हालत में बीडी पांडेय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे हल्द्वानी को रेफर कर दिया गया। यह भी सामने आया है कि पहली पत्नी का तलाक हुआ है और उसकी आरोपी से दूसरी शादी थी। कुछ दिन पहले ही दोनों ने साथ में ही दिवाली और करवाचौथ साथ मनाया था।

ADVERTISEMENTS Ad

नगर के एक होटल में शनिवार को पीएसी में हेडकांस्टेबल पद पर तैनात जवान की शादी हो रही थी। फेरों से ठीक पहले रुद्रपुर निवासी एक महिला आ धमकी। महिला ने आरोप लगाया कि पहले पति से तलाक के बाद अक्तूबर में पीएसी जवान उससे लव मैरिज कर चुका है। अब जवान उसे धोखा देकर दूसरी शादी कर रहा है। महिला ने हंगामा कर बताया कि जवान नैनीताल में अपने भाई की शादी का बहाना बनाकर यहां आया है।

https://www.facebook.com/onlinehaldwanilive/videos/788220858194111/

इसी बीच मल्लीताल थाने के एसएसआई बीसी मासीवाल, एसआई दीपक बिष्ट, आईजी ऑफिस में तैनात सिपाही गणेश बिष्ट मौके पर पहुंच गए। हंगामा देखकर दुल्हन की मां बेहोश हो गई। घंटों तक मल्लीताल पुलिस मौके पर प्रकरण को रफा-दफा कराने का प्रयास करती रही, लेकिन हल नहीं निकला।

इसके बाद पुलिस दूल्हे को लेकर मल्लीताल कोतवाली जाने लगी। इससे गुस्साए दुल्हन पक्ष के लोगों ने पुलिस की मौजूदगी में दूल्हे को जमकर पीट दिया। अपनी अभिरक्षा में भी पुलिस दूल्हे को नहीं बचा पाई। मल्लीताल पुलिस ने बताया कि बाद में पीएसी जवान को थाने लाया गया था। बाद में दूल्हा पक्ष शादी में हुआ खर्च दुल्हन पक्ष को देने को तैयार हो गया। इसके बाद दोनों में समझौता हो गया।

दुल्हन की मां को आया देवता नहीं तो हो जाती शादी

खबर के अनुसार फेरे के वक्त दुल्हन की मां को देवता आ गया जिस वजह से फेरों को रोकना पड़ा। करीब आंधे घंटे के बाद देवता शांत हुआ। उसके बाद जैसे ही फेरे शुरू होने लगे तब दुल्हे की पहली पत्नी मौके पर पहुंच गई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top