Nainital-Haldwani News

नैनीताल पालिकाध्यक्ष का आमरण अनशन जारी, विरोध प्रदर्शन की गति तेज़

Ad

नैनीताल: हिमानी बोहरा: पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी शुक्रवार को पांचवे दिन भी आमरण अनशन में डटे रहे। बजट की मांग को लेकर नैनीताल नगर पालिका बोर्ड का विरोध प्रदर्शन गति पकड़ता जा रहा है। शुक्रवार को आमरण अनशन के पांचवे दिन पालिकाध्यक्ष के अनशन को सितारगंज पालिकाध्यक्ष हरीश दुबे भी अपना समर्थन देने के लिए पहुँचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि जनहित के मुद्दों के लिए बीते 96 घंटे से पालिका अध्यक्ष सचिन नेगी धरने पर बैठे हुए हैं, लेकिन अभी तक शासन प्रशासन से उनसे किसी ने मिलने की जहमत तक नहीं उठाई है। इससे बड़ा दुर्भाग्य और क्या हो सकता है?

ADVERTISEMENTS Ad

उन्होंने कहा कि जल्द ही तराई क्षेत्र के सभी पालिका अध्यक्ष सचिन नेगी के साथ धरने पर बैठेंगे। सचिन नेगी ने कहा कि कोरोना संक्रमण के चलते पालिका वित्तीय संकट से जूझ रही है। पूर्व से ही पालिका के सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन और एरियर का करीब 9 करोड़ रुपया बकाया है। इधर कोरोना के चलते विभिन्न साधनों से होने वाली करीब चार करोड़ का अब तक पालिका को नुकसान हो चुका है। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि पूर्व में पालिका की ओर से कई बार शासन से इस बकाएदारी चुकाने के लिए शासन से बजट की मांग की जा चुकी है। बीते दिनों ही पालिकाध्यक्ष खुद बजट की मांग को लेकर शासन स्तर पर वार्ता कर चुके है, लेकिन कई बार मांगो के बावजूद शासन से बजट नहीं मिला। इस मौके पर सभासद मोहन नेगी, पुष्कर बोरा, राजू टांक, गजाला कमाल, रेखा आर्य, दया सुयाल, निर्मला चंद्रा आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top