Nainital-Haldwani News

नैनीताल: क्वारेन्टाइन सेंटर में शराब पीकर हंगामा करना पड़ा महंगा

Ad

ग्राम पंचायत ओखालढूंगा में बनाये गये क्वारेन्टाइन केन्द्र में शराब पीकर हंगामा करने वालों लोगों पर बड़ी प्रशासनिक कार्यवाही की गई है। उपजिलाधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी सविन बसंल के आदेशों के क्रम में ग्रामीण क्षत्रों में संस्थागत क्वारेन्टाइन पंचायत भवन तथा सरकारी विद्यालयों में किया जा रहा है। ग्राम प्रधान ओखलढूंगा विकास खण्ड कोटाबाग प्रीति चैरसिया ने लिखित शिकायत देकर बताया है कि उनके द्वारा प्राथमिक विद्यालय ओखलढूंगा में प्रशासन के निर्देशों के क्रम में क्वारेटाइन केन्द्र बनाया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

विगत 11 मई को 02 व्यक्ति इस केन्द्र में क्वारेन्टाइन किये गये थे तथा 12 मई को ग्राम सभा में 09 प्रवासी आये जिनको क्वारेन्टाइन सेन्टर में रखा गया। इनको रखे जाने की कार्यवाही राजेन्द्र सिंह चैरसिया द्वारा की गई। 12 मई को रोहतक हरियाणा से आये 09 व्यक्तियों में से 02 प्रवासी जगदीश सिंह जैतवाल पुत्र धामसिंह तथा मनमोहन सिंह जैतवाल पुत्र धाम सिंह ने शराब पीकर ग्राम प्रधान व ग्राम सभा के जनप्रतिनिधियों के साथ अभद्र भाषा प्रयोग कर गाली, गलौज की तथा पथवार कर जानलेवा हमला भी किया गया। इनके द्वारा नारायण सिंह जैतवाल पहले से क्वारेन्टाइन थे उनपर भी जानलेवा हमला किया गया । दोनों व्यक्तियों ने जब ग्राम सभा में प्रयोग किया तो वह पहले अपने घर गये। जगदीश सिंह द्वारा अपनी माता व अपनी पत्नी पर भी हमला किया गया।

इस प्रकार इन दोनो शराबी एवं उत्पाति क्वारेन्टाइन व्यक्तियों ने आपदा प्रबन्धन अधिनियम के तहत उल्लंघन किया है इससे गांव में भय का माहौल है। इनकी करतूतों एवं खुले आम घूमने से ग्रामीणों में संक्रमण होने का भय है। लिहाजा इन दोनो के उपर कार्यवाही की जाये। ग्राम प्रधान प्रीति चैरयिया के शिकायती पत्र पर उपजिलाधिकारी द्वारा गम्भीरता से लेते हुए जांच कराई गई। राजस्व उपनिरीक्षक अमगढ़ी द्वारा सम्बन्धित दोषियों के विरूद्ध धारा 188, 269, 270 व आईपीसी आपदा प्रबंधन अधिनियम की धारा 51 (बी) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top