![](https://haldwanilive.com/wp-content/uploads/2024/07/Ad-RealStateDeveloper.jpg)
देहरादून: देर शाम उत्तराखंड में कई IPS अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। नैनीताल जिले में IPS प्रहलाद मीणा को एसएसपी बनाया गया है। IPS प्रहलाद मीणा इससे पहले अल्मोड़ा और रुद्रप्रयाग के एसएसपी रह चुके हैं। कोरोना काल के दौरान IPS प्रहलाद मीणा अल्मोड़ा में तैनात थे और कई बार अपने कार्यों के वजह से सुर्खियों में रहे थे। वहीं मौजूदा एसएसपी IPS पंकज भट्ट को 46वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर का सेनानायक नियुक्त किया गया है। राज्य में कुल 8 IPS अधिकारियों का तबादला हुआ है। इसके अलावा अजय सिंह को देहरादून का पुलिस कप्तान बनाया गया है।
![](https://haldwanilive.com/wp-content/uploads/2023/09/WhatsApp-Image-2023-09-13-at-9.58.41-PM-1.jpeg)
![](https://haldwanilive.com/wp-content/uploads/2023/05/HaldwaniLive_logo_compressed.jpg)