Nainital-Haldwani News

नैनीताल की काजल को दीजिए बधाई… मानव अधिकार आयोग में मिली नियुक्ति

Ad

Kajal Chaudhary Nainital:- कुछ कर दिखाने का अगर हौसला हो तो, परिस्थिति कैसी भी हो कामयाबी मिल ही जाती है। ऐसे ही हौसले की मिसाल हैं नैनीताल की बेटी काजल चौधरी। काजल एक सामाजिक कार्यकर्ता होने के साथ ही एक कवियत्री और लेखिका भी है। पेशे से एक स्वतंत्र पत्रकार रह चुकी काजल चौधरी अक्सर समाज के विभिन्न मुद्दों पर हमेशा ही अपनी बेबाक राय रखते हुए नज़र आई हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि मानव अधिकार आयोग नई दिल्ली के मुख्य संरक्षक, पूर्व राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग अध्यक्ष एवं पूर्व न्यायाधीश केजी बालाकॄष्णन के आदेशानुसार काजल चौधरी को मानव अधिकार आयोग मिशन की जिला कानून विधि सचिव नियुक्त किया हैं। काजल चौधरी ने अपनी इस सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरूजनों, परिवारजनों और मित्रों को दिया हैं। उन्होंने कहा कि अगर ये सभी लोग मेरे जीवन में नहीं होते तो आज में इस काबिल नहीं हो पाती।

इस से पहले इन्होंने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, जयपुर, बिहार, दिल्ली, इलाहाबाद, लखनऊ के कई न्यूज चैनल्स और पत्र–पत्रिकाओं में बतौर स्वतंत्र पत्रकार भी काम किया है। काजल बिहार, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश के मुख्य राजनीतिक दलों में रह कर मुख्य सलाहकार का दायित्व भी निभा चुकी हैं।

कुमाऊं विश्वविघालय नैनीताल से परास्नातक की शिक्षा पूर्ण कर चुकी काजल चौधरी कहतीं है कि उनका मुख्य उद्देश्य समाज में व्याप्त सामाजिक विभिन्न मुद्दों पर प्रकाश डालते हुए उनका समाधान करना है। इन में घरेलू हिंसा, नागरिकों के कानूनी अधिकार,उचित न्याय व्यवस्था, पुलिस और प्रशासन में उचित तालमेल, महिलाओं सशक्तिकरण, पर्यावरण प्रदूषण पर रोक, मिलावटखोरी और रिश्वतखोरी पर रोक लगाना, सरकारी योजनाओं को आम जन तक पहुंचाना इनके मुख्य उद्देश्य है। आगे भविष्य में चलकर वे एक सफल आईएएस अधिकारी बनना चाहती हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top