Nainital-Haldwani News

कुमाऊं से मुंबई जाना होगा आसान, बांद्रा एक्सप्रेस को तीन दिन चलाने के लिए भेजा गया पत्र

Ad

हल्द्वानी: केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर रामनगर से बांद्रा एक्सप्रेस ट्रेन को सप्ताह में 3 दिन चलने का अनुरोध किया है। केंद्रीय मंत्री भट्ट ने पत्र के माध्यम से रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को अवगत कराया है कि वर्तमान में रामनगर से बान्द्रा एक्सप्रेस ट्रेन (22975/76) संचालित है, जो कि हफ्ते में एक ही दिन (शुक्रवार) को चलती है, जिसमें अत्यधिक संख्या में यात्री सफर करते है। यात्रियों की संख्या अधिक होने से ट्रेन में काफी भीड भाड रहती है। जिस कारण यात्रियों को काफी असुविधाओं को सामना करना पड़ता है और नियमित समय पर अपने गंतव्य स्थान तक नहीं पहुंच पाते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

 उत्तराखण्ड राज्य धार्मिक एवं पर्यटन की दृष्टि से अति महत्वपूर्ण है। उत्तराखण्ड राज्य के जनपद नैनीताल के अन्तर्गत रामनगर में विश्व विख्यात कॉर्बेट पार्क एवं सुप्रसिद्ध स्थान स्थित है तथा वहां पर पूरे वर्षभर देश-विदेश के सैलानियों का लगातार आना-जाना लगा रहता है। वर्तमान में जनपद नैनीताल एवं ऊधमसिंहनगर के अत्यधिक संख्या में लोग मुंबई में निवास करते है और वहां पर अपना व्यापार भी करते हैं। ज्यादातर लोग फिल्म जगत से एवं शिक्षा हे मुंबई में आते-जाते रहते हैं। जिससे जनपद नैनीताल, ऊधमसिंहनगर एवं प्रदेश के पूर पर्वतीय/तराई क्षेत्र के लोगों का एवं गढ़वाल मण्डल से भी काफी लोगो का रामनगर से मुबई निरन्तर आना-जाना लगा रहता है।

 रामनगर से बान्द्रा एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन हफ्ते में 3 (तीन) हो जाए तो मुंबई यात्रा करने वाले लोगो को काफी सुविधा मिलने के साथ-साथ अन्य राज्यों से आने बाले पर्यटक भी विश्व विख्यात कॉर्बेट पॉर्क एवं अन्य सुप्रसिद्ध स्थानों का आसानी से स्थलीय भ्रमण कर सकते है। सांसद अजय भट्ट ने केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव से अनुरोध किया है कि जनहित में उत्तराखण्ड राज्य के जनपद नैनीताल के रामनगर से बान्द्रा एक्सप्रेस ट्रेन (22975/76) को हफ्ते में 3 (तीन) दिन संचालित किया जाना बेहद आवश्यक है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top