Uttarakhand News

नैनीताल के मनीष ने ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड,चंदे की रकम से खेलने गए थे मलेशिया

Ad

Nainital Manish Won Gold Medal: अगर किसी काम को करने की जिद हो तो… मंजिल जरूर मिलती है। नैनीताल के मनीष ने मलेशिया में गोल्ड जीतकर राज्य का नाम रौशन किया है। आप चौंक जाएंगे कि टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए मनीष के पास इतने पैसे नहीं थे कि वो मलेशिया जाए। ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भाग लेने का सपना टूटने वाला था लेकिन मदद के लिए परिवार ने गुहार लगाई तो कई लोगों ने मदद की और अब मनीष उनके भरोसे पर खरे उतरे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के मुताबिक, मनीष ने 17 से 20 अगस्त तक मलेशिया में हुई प्रतियोगिता में 54 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीता है।  मनीष ने अलग-अलग राउंड में श्रीलंका, मलेशिया, थाईलैंड, चीन के खिलाड़ियों को हराया। इंटर में पढ़ाई करने वाले मनीष शनिवार को शहर पहुंचे तो उनका भव्य स्वागत किया गया। मनीष का परिवार सूखाताल क्षेत्र में रहता है। भले ही मनीष ने तमाम आर्थिक परेशानियों का सामना किया लेकिन उनके भरोसे ने उन्हें चैंपियन बनाया। जब मनीष मलेशिया जाने के लिए रकम जुटा रहे थो तो उन्हें भरोसा था कि वो गोल्ड जीतेंगे।

बता दें कि पिछले महीने मनीष का सेलेक्शन मलेशिया में सीके क्लासिक मलेशिया ओपन इंटरनेशनल चैंपियनशिप के लिए हुआ था। परिवार खुश था लेकिन बेटा मलेशिया कैसे जाएगा, ये सबसे बड़ा सवाल था। मनीष के पिता नहीं हैं। घर का खर्च चलाने के लिए माता ब्यूटी पार्लर में काम करती हैं। कई संस्थाओं और लोगों की मदद से मनीष को मलेशिया भेजा गया। मलेशिया में गोल्ड जीतने के बाद  मनीष को अगले माह लेबनान के बेयरुत में आयोजित एक और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेना है। मनीष देश के लिए राष्ट्रमंडल खेलों में देश के लिए पदक जीतना चाहते हैं। हल्द्वानी लाइव डॉट कॉम की टीम मनीष को उनकी मलेशिया में मिली कामयाबी पर बधाई देती हैं। उम्मीद करते हैं कि मनीष आने वाले वक्त में भारत के लिए भी पदक जीतेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top