Nainital-Haldwani News

क्या धोनी नैनीताल जिले में हैं… साक्षी की INSTAGRAM स्टोरी में हल्द्वानी मार्ग की तस्वीर

Ad

Sakshi Dhoni in Nainital: भारतीय टीम साल 2023 का सबसे बड़ा मुकाबला 15 नवंबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ वानखड़े में खेलेगी। भारतीय टीम साल 2019 विश्वकप के सेमीफाइनल का बदला न्यूजीलैंड से लेना चाहेगी। ये वही मुकाबला है जिसमें पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी रन आउट हो गए थे और आज भी वो दृश्य फैंस को दुख देता है। भारत को 2019 सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड ने 18 रन से हराया था। सेमीफाइनल के रोमांच से पहले महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी की इंस्टाग्राम स्टोरी ने उत्तराखंड के लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। साक्षी ने रानीबाग-भीमताल-नैनीताल-हल्द्वानी मार्ग की फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड की है। फैंस ने जैसी ही ये फोटो देखी, उसके बाद से कयास लगाए जा रहे हैं, धोनी दिवाली के बाद परिवार के साथ घूमने पहुंचे हैं। हालांकि इसको लेकर कोई पुष्टि नहीं हुई लेकिन साक्षी ने फोटो पर विकल्प होने जैसी बाते लिखी है।

ADVERTISEMENTS Ad

महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी धोनी कई बार उत्तराखंड पहुंच चुके हैं। वैसे दोनों देहरादून व मसूरी घूमने पहुंच चुके हैं। दोनों ही उत्तराखंड के मूल निवासी हैं। यहां तक की दोनों की शादी भी उत्तराखंड में ही हुई थी। वहीं कई बार साक्षी उत्तराखंड से जुड़ी यादे व लोकसंस्कृति से जुड़ी फोटो व वीडियो भी साझा करते रहती है। उत्तराखंडवासियों के लिए कोई चीज यदि सबसे अधिक मायने रखती है, तो निश्चित तौर पर वो हमारे पहाड़ हैं। देवभूमि के लोग साधारण मगर सबसे बेहतर अंदाज में जीवन व्यतीत करते हैं। पहाड़ के लोग भले देश-विदेश के किसी कोने में चले जाएं, कितने बड़े आदमी बन जाएं, मगर कभी पहाड़ को पीछे नहीं छोड़ते। भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी साक्षी रावत धोनी कई बार सोशल मीडिया जरिए पहाड़ के लोगों से जुड़ने का प्रयास करते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top