Nainital-Haldwani News

एक्ट्रेस नीना गुप्ता ने वेब सीरीज़ में पहना पहाड़ का गुलबंद और पौजी,फोटो हो गई वायरल

Ad

हल्द्वानी: उत्तराखंड फिल्म स्टार्स की पसंद बन गया है। कई स्टार्स ने उत्तराखंड में घर भी बना लिया है और उनमें से एक हैं अभिनेत्री नीना गुप्ता। नीना गुप्ता ने मुक्तेश्वर में घर बनाया है और अक्सर वह वहां पर रहती हैं। उनके साथ उनके पति रहते हैं। सोशल मीडिया पर उन्होंने कई वीडियो शेयर किए हैं जिसमें वह स्थानीय लोगों से बात कर रही हैं। वहीं मुक्तेश्वर में भी कई लोगों ने बताया कि अभिनेत्री नीना गुप्ता एक आम नागरिक की तरह व्यवहार करती हैं। नीना गुप्ता सुर्खियों में हैं और वह इसलिए क्योंकि वह अपनी एक वेबसीरीज़ में उत्तराखंड का गुलबंद और पौजी पहने नजर आ रही हैं। आगे पढ़ें…

ADVERTISEMENTS Ad

दरअसल नेटफ्लिक्स पर वेब सीरीज़ मसाबा मसाबा का दूसरा सीजन रिलीज़ हुआ है। सीरीज़ की कहानी जानी-मानी एक्ट्रेस नीना गुप्ता और उनकी बेटी मसाबा गुप्ता की अपनी ज़िंदगी की प्रमुख घटनाओं से प्रेरित है। मसाबा मसाबा के पहले सीजन को भी दर्शकों से खूब प्यार मिला था। अब दूसरे सीजन को लेकर भी लोग अपने रिव्यू दे रहे हैं। पहले सीजन में 6 एपिसोड थे तो वहीं नए सीजन में भी 6 सीजन हैं। आगे पढ़ें…

। रिलीज होने के बाद सीरीज का एक दृष्य सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे उत्तराखंड के लोग पसंद कर रहे हैं। रेड ड्रेस में नीना गुप्ता ने पहाड़ का गुलबंद और पौजी पहना है। गुलबंद और पौजी उत्तराखंड में महिलाओं द्वारा शुभ कार्यों में पहना जाता है। सोशल मीडिया पर लोगों ने नीना गुप्ता की भी तारीफ की है क्योंकि वह उत्तराखंड के परिधानों को फिल्मों के माध्यम से प्रमोट कर रही हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top