Nainital-Haldwani News

बारिश का अलर्ट,नैनीताल पुलिस ने पर्वतीय क्षेत्रों के लिए स्कूटी व बाइक को प्रतिबंधित किया

Ad

हल्द्वानी: नैनीताल जिले में मौसम विभाग द्वारा बारिश का अलर्ट जारी किया है। नैनीताल पुलिस द्वारा इस वीकेंड में जनता की सुरक्षा के मद्देनजर दो पहिया वाहनों को नैनीताल तथा अन्य पर्वतीय क्षेत्रों में जाने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबंधित किया गया है। मौसम विभाग द्वारा दिनांक 09 व 10 जुलाई, 2022 को भारी वर्षा होने के कारण मार्गों के क्षतिग्रस्त होने तथा बादल फटने की संभावना जताई गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस ने जनता से अपील की है कि वह इस वीकेंड में यात्रा करने से बचें यदि अति आवश्यक हो तभी यात्रा करें। सिर्फ पब्लिक ट्रांसपोर्ट या फोर व्हीलर का ही प्रयोग करें। पुलिस ने आम जन से मौसम विभाग द्वारा जारी किए जाने वाले Weather Alert को जरूर देखने को कहा है। आम जनमानस किसी भी प्रकार की आपातकालीन स्थिति एवं राहत/बचाव कार्य हेतु डायल 112, नैनीताल पुलिस नियंत्रण कक्ष -05942 235 847, 94111 12979 एवं आपदा कंट्रोल रूम नंबर 05942231179 मैं संपर्क कर तत्काल पुलिस सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top