Nainital-Haldwani News

नैनीताल राजभवन रोड में यातायात प्रतिबन्धित, आवाजाही करने वालों के खिलाफ FIR दर्ज होगी

Ad

नैनीताल:आयुक्त कुमाऊँ मण्डल दीपक रावत ने नैनीताल में विगत दिनो अत्याधिक वर्षा के कारण क्षतिग्रस्त राजभवन रोड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधीक्षण अभियन्ता लोनिवि ने आयुक्त को अवगत कराया कि कार्यों का टेंडर करते हुए रात-दिन कार्य किया जा रहा है। जिसमें लगभग 20 से 25 दिनों का समय लगने की सम्भावना है।

ADVERTISEMENTS Ad

आयुक्त ने अधीक्षण अभियन्ता को आजजन की समस्याओं को देखते हुए और अधिक मैन पॉवर को बढ़ाते हुए प्रतिदिन कार्यों की रिर्पोट उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि कार्य के दौरान क्षतिग्रस्त राजभवन मार्ग पर पूर्ण रूप से यातायात प्रतिबन्ध करना सुनिश्चित करें। यदि प्रतिबन्धित के बाद भी कोई इस मार्ग पर आवाजाही करता है तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की कार्यवाही अमल में लाना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी राहुल साह, अधीक्षण अभियन्ता राजेन्द्र सिंह, अधिशासी अभियन्ता रत्नेश सक्सेना आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top