Nainital-Haldwani News

नैनीताल: स्वास्थ्य केंद्र में नहीं मिला उपचार, महिला ने 108 एंबुलेस में दिया बच्चे को जन्म

Ad

नैनीताल: उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर किए जाने की तरफ काम किया जाना बेहद अहम है। कई केस ऐसे सामने आए हैं जहां इलाज नहीं मिलने की वजह से बड़े हादसे हुए हैं। पर्वतीय क्षेत्र पहले से डॉक्टरों की कमी से जूझ रहा है और ऐसे में वक्त रहते सुविधाएं ना मिलने, उनके लिए किसी श्राप से कम नहीं हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य केंद्र बने भी हैं तो वहां स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं है और सड़कों की खस्ताहाल हालत के कारण भी कई मरीज उपचार व सड़क के अभाव में दम तोड़ रहे है। बेतालघाट विकासखंड के अंतर्गत ग्राम चेरी क्यारी में गर्भवती महिला ने हॉस्पिटल जाते वक्त 108 एंबुलेंस में बच्चे को जन्म दिया है।

गर्भवती को गांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार नहीं मिला। गर्भवती महिला को परिजन उपचार के लिए 108 एंबुलेंस से रामनगर के सरकारी अस्पताल ला रहे थे लेकिन रास्ते में महिला की अत्यधिक प्रसव पीड़ा होने लगा। एंबुलेंस में महिला स्वास्थ्य कर्मी कविता ने महिला की सुरक्षित डिलीवरी 108 में ही करा दी। उन्होंने बताया कि महिला ने बच्चे को जन्म दिया है। मां और बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ है जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले भी 108 में डिलीवरी के मामले सामने आ चुके हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top