Nainital-Haldwani News

नैनीताल की शुभांगी रावत को ICMR परीक्षा में मिला देशभर में पहला स्थान

Ad

Shubhangi Rawat: ICMR : शिक्षा के क्षेत्र में उत्तराखंड के बच्चे कमाल कर रहे हैं। बेटियों का ग्राफ बेटों से अच्छा रहा है। उत्तराखंड के युवाओं को प्रेरित करने के लिए युवाओं की कहानी एक अहम योगदान निभा रही हैं। रामनगर निवासी शुभांगी रावत ने इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (जूनियर रिसर्च फैलोशिप)में अखिल भारतीय स्तर पर 71% अंक प्राप्त  कर नेशनल स्तर पर प्रथम स्थान हासिल किया। 

ADVERTISEMENTS Ad

शुभांगी रावत की कामयाबी ने पूरे राज्य का नाम रौशन किया है। वहीं नैनीताल जिले में उनके परिचित भी परिजनों को बधाई दे रहे हैं। बचपन से मेधावी छात्रा रही शुभांगी रावत ने 10वीं तथा 12वीं परीक्षा में भी प्रथम स्तर प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया था। उनके पिता देवेंद्र सिंह रावत व ‌माता आरती रावत बेटी को इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च मे मिली कामयाबी से काफी खुश हैं।

बता दें कि शुभांगी ने स्कूली शिक्षा मदर्स ग्लोरी पब्लिक स्कूल से हासिल की थी। विद्यालय की प्रधानाचार्य मीना पाथंरी ने इस उपलब्धि के लिए शुभांगी को बधाई दी व अपने आशीष वचन देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि शुभांगी की ये उपलब्धि मदर्स ग्लोरी परिवार के लिए गौरव की अनुभूति कराने वाली है ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top