Champawat News

बाराकोट की नलिनी जोशी बनीं चार्टर्ड एकाउंटेंट, हल्द्वानी से लेकर गांव तक मिल रही है बधाइयां

Ad

Nalini Joshi: CA: Champawat: उत्तराखंड के बाराकोट विकास खंड के छोटे से गांव ढुंगाजोशी की बेटी नलिनी जोशी ने वह कर दिखाया है, जो कई युवाओं के लिए एक सपना होता है। सीमित संसाधनों और ग्रामीण परिवेश में पली-बढ़ी नलिनी ने इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) द्वारा आयोजित कठिनतम मानी जाने वाली चार्टर्ड एकाउंटेंट (CA) परीक्षा को उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

CA की यह परीक्षा तीन महत्वपूर्ण चरणों — फाउंडेशन, इंटरमीडिएट और फाइनल — में होती है। यह सफलता केवल शैक्षणिक उपलब्धि नहीं, बल्कि कड़ी मेहनत, संकल्प और अनुशासन की जीवंत मिसाल है।

नलिनी, चंद्रशेखर जोशी और विमला जोशी की सुपुत्री हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा हल्द्वानी के आर्यमन विक्रम बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ लर्निंग से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने एम.कॉम और एलएलबी जैसी उच्च शिक्षा हासिल की और अपने सपने को आकार देने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

6 जुलाई को जैसे ही ICAI ने CA फाइनल परीक्षा के परिणाम घोषित किए, नलिनी की मेहनत रंग लाई और उन्होंने शानदार सफलता अर्जित की। इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई।

गांव के लोगों ने इस सफलता को गर्व का विषय बताते हुए कहा कि नलिनी जोशी अब उन सभी बच्चों के लिए प्रेरणा बन गई हैं, जो सीमित संसाधनों में भी बड़े सपने देखने का साहस रखते हैं। उनकी यह उपलब्धि यह संदेश देती है कि अगर इरादे मजबूत हों और मेहनत सच्चे दिल से की जाए, तो कोई भी मंज़िल दूर नहीं।

नलिनी जोशी की सफलता यह साबित करती है कि बेटियां अगर ठान लें, तो पहाड़ों से भी ऊंची उड़ान भर सकती हैं। उनके इस जज़्बे को सलाम!

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top