Uttarakhand News

शूटिंग के दौरान उत्तराखंड के मुरीद हुए नाना पाटेकर, पहाड़ में बसने की इच्छा है…

Ad

देहरादून: देवभूमि की सुंदरता के चाहने वाले पूरी दुनिया में हैं। उत्तराखंड अब बॉलीवुड के कलाकारों की भी पहली पसंद बनता जा रहा है। इन दिनों हिंदी फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर देवभूमि आए हुए हैं। उन्हें यहां की हवा इस कदर रास आई है कि उन्होंने जोशीमठ क्षेत्र में मकान बनाकर यहां बसने की इच्छा जताई है। नाना पाटेकर पहाड़ी खाने का भी स्वाद ले रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

फिल्म के लाइन प्रोड्यूसर त्रिभुवन चौहान ने जानकारी दी और बताया कि नाना पाटेकर ने जोशीमठ क्षेत्र में बसने की इच्छा जताई है। नाना पाटेकर को मंडुवे की रोटी, राई-पालक, पहाड़ी टोपी खूब पसंद आई। गौरतलब है कि कोकोनट मोशन पिक्चर्स के बैनर तले फिल्म निर्माता रिश्मन मजेठिया की फिल्म की शूटिंग चल रही है। जिसमें नाना पाटेकर के साथ उत्तराखंड के भी पांच कलाकार शामिल हैं।

फिल्म की शूटिंग केदारनाथ, नारायणकोटी और देवर गांव में भी होगी। इस साल के आखिरी में फिल्म रिलीज होगी। बता दें कि अबतकक बनियाकुंड, दुलगलबिट्टा में फिल्म के कई दृश्य फिल्माए जा चुके हैं। लाइन प्रोड्यूसर ऋषिकेश निवासी त्रिभुवन चौहान, आर्ट डायरेक्टर श्रीनगर गढ़वाल निवासी अभिषेक बहुगुणा और हरीश पुरी हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top