CM Corner

मुख्यमंत्री धामी की सख्ती और अपराध मुक्त उत्तराखण्ड का संकल्प, हरिद्वार में मुठभेड़ में मारा गया बाबा तरसेम सिंह का हत्यारा

Ad

मुख्यमंत्री ने दिए थे मामले में सख्त कार्रवाई के निर्देश, घटना के तुरंत बाद नानकमत्ता गए थे सीएम धामी, शुरू से ही सख्ती के अंदाज में थे सीएम

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस ने बाबा तरसेम की हत्या करने वाले एक बदमाश के इनकाउंटर में मारने के बाद यही संदेश दिया है। सीएम धामी बाबा तरसेम की हत्या के बाद से ही सख्त लहजे में थे ।

बाबा तरसेम सिंह तराई में सिक्ख समुदाय के धार्मिक गुरु थे जिन्होने नानकमत्ता क्षेत्र में शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में कई काम किये थे। जिसके चलते उन्होंने सिक्ख समुदाय के साथ साथ अन्य समुदाय के लोगो मे पैठ बना ली थी। बाबा तरसेम सिंह के कई राजनीतिक लोगो से गहरे संबध थे उनके डेरे में बीजेपी के साथ साथ कांग्रेस और अन्य दलों के नेता आते रहते थे, और सीएम धामी से भी उनकी निकटता थी। विधायक से लेकर सीएम बनने तक धामी डेरे में आया जाया करते थे। बाबा तरसेम सिंह की हत्या के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी नानकमत्ता डेरे में पहुचे और बाबा तरसेम सिंह का शव देखकर भावुक हो गए। उनकी आंखे नम हो गयी और काफी देर तक गुमशुम बैठे रहे। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कानून अपना काम करेगा जिसके बाद उत्तराखंड पुलिस ने शूटरों की धरपकड़ को दिन रात एक कर दिया और एक बदमाश अमरजीत सिंह मुठभेड़ में मारा गया।

28 मार्च को श्री नानकमत्ता साहिब गुरुद्वारा डेरा कार सेवा के प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड के बाद उत्तराखंड में हड़कंप मच गया था। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद श्री नानकमत्ता साहिब गुरुद्वारा गए थे।
हत्याकांड के बाद मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड पुलिस के डीजीपी अभिनव कुमार को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे जिसके बाद से पुलिस लगातार आरोपियों को तलाशने में जुटी थी। कुछ दिन पूर्व ही इस घटना में शामिल साजिशकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया था। वहीं, मंगलवार देर रात हरिद्वार पुलिस व एसटीएफ ने पुख्ता सूचना के आधार पर इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी को हरिद्वार क्षेत्र में हुए एक एनकाउंटर में मार गिराया।

एसटीएफ का कहना है कि “अमरजीत सिंह नाम का ये बदमाश श्री नानकमत्ता साहिब गुरुद्वारा डेरा कार सेवा के प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या करने की घटना में शामिल था।” एक बदमाश भागने में सफल रहा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top