Sports News

उत्तराखंड के नरेंद्र सिंह नेगी को IPL ने दी पहचान, गुजरात टाइटंस का बने भरोसा

Ad

IPL: Gujrat Titians: Narendra Negi: युवा खिलाड़ियों से भरी गुजरात टाइटंस टीम पर हर किसी की नजर रहती है. अपने पहले ही सीजन में आईपीएल का खिताब अपने नाम करने वाली ये टीम लगातार अच्छा प्रदर्शन करती आई है. टीम की कमान युवा शुभमन गिल संभाल रहे हैं तो वहीं कोच आशीष नेहरा भी काफी चर्चाओं में रहते हैं. वैसे आईपीएल में टीम का अच्छा प्रदर्शन के चलते ही टीम मैनेजमेंट की भी तारीफ होती है. मौजूदा सीजन में गुजरात टाइटंस ने शुरुआती तीन मुकाबले में से दो में जीत हासिल की है.

ADVERTISEMENTS Ad

कौन हैं नरेंद्र सिंह नेगी

आज हम इस आर्टिकल में गुजरात टाइटंस के फील्डिंग कोच के बारे में बताएंगे जिन्होंने दिल्ली के लिए घरेलू क्रिकेट खेला है, अब उनकी खूब चर्चा हो रही है, खास कर उत्तराखंड में. गुजरात टाइटंस के फील्डिंग कोच नरेंद्र नेगी ने 2001 में दिल्ली के लिए घरेलू क्रिकेट में डेब्यू किया था. उन्होंने दिल्ली के लिए फर्स्ट क्लास में 7 मुकाबले खेले जिसमें उन्होंने 16 विकेट में नाम किए तो वही लिस्ट ए में उन्होंने 23 मुकाबले में 17 विकेट हासिल किए. कोच के रूप में उनके पास अच्छा अनुभव है। वो लंबे वक्त से गुजरात टाइटंस के साथ जुड़े हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top