Uttarakhand News

देवभूमि के लिए गर्व की बात, मशहूर लोक कलाकार नरेंद्र सिंह नेगी को राष्ट्रपति देंगे अवार्ड

Ad

देहरादून: संस्कृति के सबसे बड़े रक्षकों में लोक कलाकारों को गिना जाता है। उत्तराखंड राज्य की लोक कलाएं, लोक संगीत और यहां के लोक कलाकारों का कोई सानी नहीं है। प्रदेश के लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी किसी भी परिचय के मोहताज नहीं हैं। अब नरेंद्र सिंह नेगी को राष्ट्रपति द्वारा प्रतिष्ठित संगीत नाट्य अकादमी पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad

नई दिल्ली में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद नरेंद्र सिंह नेगी समेत 44 अन्य हस्तियों को इस पुरस्कार से नवाजेंगे। बता दें कि पुरस्कार के रूप में उन्हें एक लाख रुपये की धनराशि, अंगवस्त्र और ताम्रपत्र भी दिया जाएगा। 12 अप्रैल को नरेंद्र सिंह नेगी अपने साथियों के साथ राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के सामने लोकगीत प्रस्तुत करेंगे।

गौरतलब है कि नरेंद्र सिंह नेगी को वर्ष 2018 के लिए यह पुरस्कार दिया जाएगा। उनके अलावा कला और साहित्य जगत की 44 अन्य हस्तियों को भी यह पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। गढ़वाल हिस्से से आने वाले नेगी दा के लिए कहा जाता है कि अगर आप उत्तराखंड और यहां के लोग, समाज, जीवनशैली, संस्कृति, राजनीति, आदि के बारे में जानना चाहते हैं तो आप नरेन्द्र सिंह नेगी जी के गाने/गीत सुन सकते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top