Uttarakhand News

केदारनाथ में सेना का कार्गो हेलीकॉप्टर क्रैश, लैंडिंग के वक्त हुआ हादसा

Ad

केदारनाथ:उत्तराखंड में केदारनाथ धाम के पास इंडियन एयर फोर्स का एक MI-17 हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जानकारी के मुताबिक, लैंडिंग के वक्त यह हेलिकॉप्टर किसी लोहे के गार्डर से टकरा गया और हेलिकॉप्टर में आग लग गई। दुर्घटना में हेलिकॉप्टर को बुरी तरह नुकसान पहुंचा और उसके परखच्चे उड़ गए।

ADVERTISEMENTS Ad

हेलिकॉप्टर में सवार चार लोगों, जिसमें पायलट भी शामिल थे, को मामूली चोटें आईं हैं। उन्हें फौरन इलाज के लिए भेजा गया है। लैंडिंग के वक्त गार्डर से टकरा जाने के कारण हेलिकॉप्टर वहीं पलट गया और उसमें से धुआं उठने लगा।सभी लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया लेकिन हेलिकॉप्टर के पंखे और अन्य हिस्सों को काफी नुकसान पहुंचा है। स्थानीय लोगों ने पायलट और अन्य तीन लोगों को सुरक्षित निकाल लिया।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top