Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी इंटरनेशनल स्टेडियम में नेशनल चैपियनशिप शुरू, दर्शकों के लिए निशुल्क है एंट्री

Ad

HALDWANI NEWS: हल्द्वानीवासी अब इंटरनेशनल स्टेडियम में जाकर खेल का लुफ्त उठा सकते हैं। हल्द्वानी गौलापार स्थित इंदिरा गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में नेशनल महिला फुटबॉल चैंपियनशिप का आयोजन हो रहा है जिसमें प्रतिभाग करने के लिए दूसरे राज्यों की 8 टीमें पहुंची हैं। यह दूसरा मौका है जब इंटरनेशनल ग्राउंड में कोई फुटबॉल टूर्नामेंट हो रहा है। हालांकि फैंस को इंतजार है कि इसी तरीके से यहां अन्य खेलों आयोजन भी होंगे।

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी इंटरनेशनल स्टेडियम की बात करें तो साल 2019 के बाद नेशनल टूर्नामेंट खेला जा रहा है। इससे पहले ग्राउंड में संतोष ट्रॉफी का आयोजन कराया गया था। हल्द्वानी का स्टेडियम हर वक्त सुर्खियों में रहता है क्योंकि यह ग्राउंड पहाड़ की गोद में बसा है। गौलापार से गुजरने वाले सैलानियों के लिए इंटरनेशनल स्टेडियम सेल्फी प्वाइंट भी बन गया है।

राष्ट्रीय महिला फुटबॉल चैंपियनशिप की बात करें तो हल्द्वानी के अलावा तीन अन्य राज्यों में भी चरणबद्ध तरीके से टूर्नामेंट का आयोजन हो रहा है। हल्द्वानी में पहुंचने वाले खिलाड़ी ग्राउंड की खूबसूरती को देखकर काफी उत्साहित हैं। इसके अलावा मुकाबलों का सीधा प्रसारण भी कराया जा रहा है।

आयोजन को लेकर ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेट्री ने कहा कि हल्द्वानी में इस तरीके के आयोजन से युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया जा सकता है। कुमाऊं की कई लड़कियां फुटबॉल के मैदान पर शानदार प्रदर्शन कर चुकी हैं। इस तरीके के आयोजन से युवाओं को खेल के प्रति आकर्षित किया जा सकता है।

वहीं उन्होंने कहा कि इंटरनेशनल ग्राउंड में दर्शक भी पहुंच रहे हैं और उनके लिए यह एक अनोखा अनुभव है। अगर सब कुछ सही रहा तो हमारी कोशिश रहेगी कि इंटरनेशनल स्तर के मुकाबलों का आयोजन भी हल्द्वानी में कराया जाए। उन्होंने बताया कि 9 अप्रैल तक हल्द्वानी इंटरनेशनल स्टेडियम में मुकाबले होंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top