National News

उन्नव रेप केस में अभिनेत्री का Tweet, क्या ऐसे बेटी को बचाना और पढ़ना चाहा रही है सरकार

Ad

नई दिल्ली: उन्नव रेप केस ने पूरे देश को सकते में डाल दिया है। इस केस में उत्तर प्रदेश के भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर का नाम सामने आ रहा है। देश में सरकार की खूब किरकिरी हो रही है । वही जांच के लिए बैठी एसआईटी ने आरोप में फंसे विधायक पर जांच कर रही है जिसकी रिपोर्ट सीएम को जल्द पेश की जाएगी। इसी बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने भी सरकार पर तंज कसते हुए महिलाओं से जुड़ी एक योजना का नारा बदलने की सलाह दे डाली है।

ADVERTISEMENTS Ad

https://twitter.com/RichaChadha/status/983570461723447296

ऋचा चड्ढा ने सरकरा पर तंच कसते हुए लिखा किसरकार को बेटी बचाओ का नारा बदलकर बेटी हमसे बचाओ कर देना चाहिए।’ एक्ट्रेस ने ट्वीट किया, ‘आपके विधायक ही आपके नारे का मजाक बना रहे हैं। पीड़िता के पिता की जेल में हत्या कर दी गई? हिंदू होने का दावा न करें, क्योंकि आप महिलाओं को देवी की नजर से नहीं देखते हैं। ऐसे में अब इस पाखंड को बंद करें।’

Image result for उन्नाव रेप केस richa chadda

ताजा जानकारी

बता दे कि इस केस के सामने आने के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के बाद बुधवार को एडीजी राजीव कृष्णा के साथ स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) पीड़िता को लेकर उनके गांव माखी पहुंची। इसके बाद एसआईटी टीम ने मामले से जुड़े हर एक पहलू की जांच की। यही नहीं, एसआईटी की पहली रिपोर्ट तैयार हो चुकी है, जिसे सौंपने के लिए राजीव कृष्णा यूपी के डीजीपी ओपी सिंह के पास पहुंचे। सूत्रों का कहना है कि SIT सार्वजनिक होने से पहले बीजेपी विधायक सेंगर गिरफ्तारी दे सकते हैं।

Image result for उन्नाव रेप केस richa chadda

 सूत्रों के मुताबिक, एसआईटी रिपोर्ट में पीड़िता के पिता से मारपीट के मामले में बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के भाई अतुल सिंह सेंगर को दोषी बताया है। इसके अलावा दोनों परिवारों के बीच लंबे समय से रंजिश के चलते आरोप-प्रत्यारोप की बात भी कही गई है। रिपोर्ट में दोनों परिवारों के बीच लंबे समय से रंजिश के चलते एक दूसरे पर आरोप मढ़ने का जिक्र किया गया है।

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top