National News

आगरा में कोरोना वायरस से संक्रमित भाजपा नेता की मौत

Ad

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा 300 पार पहुंचा, 8 नए मामले सामने आए

उत्तर प्रदेश के आगरा में कोरोना वायरस के चलते 40 वर्षीय भाजपा नेता की शनिवार को कोरोना से मौत हो गई। शनिवार को कोरोनो के आठ नए मामले सामने आए थे। कमला नगर के बसंत विहार निवासी भाजपा नेता जूता कारोबारी थे। इनके पिता भी संगठन में कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं। एक न्यूज वेबसाइट के मुताबिक जूता कारोबारी ने तबीयत खराब होने पर कोरोना जांच कराई थी। कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद इन्हें एसएन मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया था। वे वेंटीलेटर पर थे।

ADVERTISEMENTS Ad

बेटे की तबीयत में सुधार न होते देख मां की शुक्रवार को मौत हो गई थी। मां की चिता अभी ठंडी भी नहीं हुई थी कि गंभीर निमोनिया से पीड़ित जवान बेटे की भी सांसें थम गई। 2418 घंटे में परिवार में मां-बेटे की मौत से परिवार में मातम पसर गया। मां की रिपोर्ट निगेटिव आई थी। मृतक के परिवार के लोग क्वारंटाइन में हैं। 

जनपद में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 851 हो गई है।  इनमें 722 डिस्चार्ज हो चुके हैं। अब जनपद में कोरोना संक्रमित 98 मरीज़ों का इलाज चल रहा है। जिले में कोरोना संक्रमित मृतकों का आंकड़ा 31 पर पहुंच गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top