Nainital-Haldwani News

प्रधानमंत्री के घर से शोक समाचार , हार्ट अटैक से भाभी का निधन

Ad

देहरादूनः लोकसभा चुनाव 2019 की अपने अंतिम चरण पर पहुंच गई है। सभी दल और उनके वरिष्ठ नेता अपने प्रत्याशियों के लिए वोट मांगते नजर आ रहें। इस बीच देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के घर से दुखद खबर सामने आ रही है। कुछ दिन पहले पीएम मोदी की भाभी भगवती बेन का निधन हो गया था। भगवती बेन का निधन अहमदाबाद में हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बड़े भाई प्रहलाद मोदी की पत्नी भगवती बेन के बेटे मेहुल मोदी अपनी माता जी की अस्तियां लेकर हरिद्वार आये।पीएम मोदी के भतीजे मेहुल मोदी बुधवार को अपनी मां की अस्थिया लेकर हरिद्वार पहुंचे थे। वह हरिद्वार में चंद्राचार्य चौक पहुंचकर प्रेमनगर आश्रम में रात बिताई, जिसके बाद वह बृहस्पतिवार की दोपहर अस्थिया लेकर हरकी पौड़ी पहुंचे। पुरोहित अनिल सिखौला ने कर्मकांड कराने के बाद ब्रह्मकुंड में अस्थियां प्रवाहित की। गंगा सभा के अध्यक्ष प्रदीप झा ने मेहुल मोदी को गंगाजलि भी भेंट की।    

ADVERTISEMENTS Ad

साहस होम्योपैथिक की ये टिप्स मानसिक रोग से दिलाएगी निजात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कल अपने चुनावी दौरौ पर काफी व्यस्त है। जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी अपनी भाभी की शोकसभा के लिए अहमदाबाद जा सकते है। पीएम मोदी के बड़े भाई प्रह्लाद मोदी गुजरात राज्य फेयर प्राइस शॉप एंड केरोसिन लाइसेंस होल्डर एसोसिएशन के अध्यक्ष है। पीएम मोदी की भाभी भगवती बेन की उम्र महज 55 वर्ष थी। भगवती बेन पिछले कई समय से मधुमेह और ब्लड प्रेशर की बीमारी से परेशान थी। भगवती बेन की मौत हार्ट अटैक से हुई थी। दरअसल भगवती बेन अस्पताल में बैचेनी की शिकायत लेकर पहुची थी। मगर उपचार के दौरान भगवती बेन की निधन हो गया। भगवती बेन की तीन लड़कियां और एक लड़का है, जिसमें एक बेटी का निधन हो चुका है।   

 

ADVERTISEMENTS Ad
To Top