National News

पाकिस्तान के निशाने पर थे भारत ये 15 शहर, S-400 एयर डिफेंस सिस्टम ने किया विरोधी को फेल !

Ad

नई दिल्ली: बुधवार और गुरुवार की दरम्यानी रात पाकिस्तान ने भारत के 15 से अधिक सैन्य ठिकानों पर हमला करने की कोशिश की, लेकिन भारत ने इस हमले को नाकाम कर दिया। रूस से मिले अत्याधुनिक S-400 एयर डिफेंस सिस्टम की मदद से भारतीय सुरक्षा बलों ने पाकिस्तान की इस साजिश को विफल कर दिया।

ADVERTISEMENTS Ad

इसके बाद भारत ने तुरंत जवाबी कार्रवाई करते हुए गुरुवार सुबह पाकिस्तान के एयर डिफेंस सिस्टम को पूरी तरह तबाह कर दिया। इस अभियान में भारत ने इजराइल से प्राप्त हार्पी ड्रोन का इस्तेमाल किया।

गुरुवार दोपहर 2:30 बजे रक्षा मंत्रालय की ओर से जानकारी दी गई कि पाकिस्तान ने उत्तर और पश्चिम भारत के कई शहरों को भी निशाना बनाने की कोशिश की थी। इनमें अवंतिपोरा, श्रीनगर, जम्मू, पठानकोट, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, आदमपुर, बठिंडा, चंडीगढ़, नाल, फलोदी, उत्तरलाई और भुज शामिल हैं। इन सभी जगहों पर ड्रोन और मिसाइल हमले किए गए, जिन्हें भारतीय सुरक्षा बलों ने पूरी तरह नाकाम कर दिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top