Uttarakhand News

Breaking News: कुछ ही देर में जारी होंगे JEE मेन्स के नतीजे

Breaking News: आज रात जारी होंगे JEE मेन्स के नतीजे
Ad

हल्द्वानी: जेईई मेन्स के नतीजों को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। JEE मेन्स के नतीजे आज जारी होंगे। कुछ ही देर में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी नतीजे घोषित कर देगी। जेईई मेन्स सीजन 4 जो कि मई में आयोजित हुआ था, उसमें बैठने वाले विद्यार्थी nta.ac.in, ntaresults.nic.in, jeemain.nta.nic.in. पर नतीजे देख सकते हैं। इससे पहले जेईई मेंस के नतीजे 10 सितंबर तक घोषित हो जाने की उम्मीद थी लेकिन NTA ने जेईई एडवांस में पंजीकरण के लिए तारीख को आगे बढ़ा दिया।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि इस बार जेईई एडवांस की परीक्षा आइआइटी, खड़गपुर की ओर से आयोजित की जाएगी। दस सितंबर को जारी संशोधित शेड्यूल के मुताबिक रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया सोमवार दोपहर से प्रारंभ होने को थी और 19 सितंबर शाम पांच बजे तक रजिस्ट्रेशन होता। जेईई मेन परीक्षा में उत्तीर्ण छात्र जेईई एडवांस परीक्षा के लिए आधिकारिक साइट jeeadv.ac.in के माध्यम से रजिस्ट्रेशन को आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले आइआइटी खड़गपुर ने दस सितंबर को सूचना अपडेट की थी 13 दिसंबर दोपहर से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया प्रारंभ होगी, इस कारण उम्मीद जताई जा रही थी कि जेईई मेन का फाइनल रिजल्ट सोमवार को दोपहर तक जारी कर दिया जाएगा। सभी विद्यार्थियों के इंतजार कुछ ही देर में खत्म होने वाला है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top