National News

हैरतअंगेज मामला, कथित तौर पर गैंगरेप के बाद महिला को मंदिर के हवनकुंड में ज़िंदा जलाया

Ad

उत्तर प्रदेश के संभल से एक हैरतअंगेज करने वाली घटना सामने आ रही है। इलाके में 35 साल की महिला को मंदिर के हवनकुंड में जिंदा जलाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने महिला से गैंगरेप किया और उसके बाद उसे जलाकर मार डाला। इस मामले में 5 लोगों के नाम सामने आ रहे है और पुलिस ने दो को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना के बाद से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। इस मामले में पुलिस की ओर से लापरवाही बरतने का आरोप लगा है। घटना संभल ज़िले के पाठकपुर गांव की है।

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी में छात्रा ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट बरामद, प्रेमी पर लगाया ब्लैकमेल करने का आरोप

खबर के अनुसार पांच लोग महिला के घर में घुसे और तमंचे के बल पर उसके साथ रेप किया। इसके बाद उन्होंने किसी को इस बारे में सूचना देने पर जान से मार देने की धमकी दी। बताया जा रहा है कि मृतक का पति गाजियाबाद में मजदूरी करता है। उसके दो बच्चे है। यह भी सामने आया है कि महिला ने रेप की घटना के बाद पुलिस को जानकारी दी लेकिन घटना स्थल पर कोई नहीं पहुंचा। इसके अलावा पीडि़ता और उसके चचेरे भाई के बीच हुई बातचीत का ऑडियो क्लिप भी सामने आ गया है, जिसमें पीडि़ता अपने साथ रेप की बात बता रही है। हालांकि इस बीच पुलिस या पीडि़ता का चचेरा भाई मदद के लिए कुछ कर पाता, बदमाश फिर से घर में दाखिल हुए और महिला को घसीटते हुए मंदिर में ले गए। बदमाशों ने सबूत नष्ट करने के मकसद से मंदिर में बने हवनकुंड में महिला को जिंदा जलाकर मार डाला।

पहाड़ी गाने की धुन में खो गए देवभूमि पहुंचे बॉलीवुड सितारे, बोले धन्य है देवभूमि

पुलिस का कहना है कि पांचों आरोपी उसी गांव के रहने वाले हैं और उनकी पहचान कर ली गई है।  इस मामले में आराम सिंह, महावीर, चरणसिंह, गुल्लू तथा भोना उर्फ कुंवरपाल नामक आरोपियों के खिलाफ बलात्कार और हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने सोमवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं तीन आरोपी अब भी फरार हैं।पुलिस अधीक्षक आरएम भारद्वाज ने बताया कि उक्त घटना के मुख्य आरोपी आराम सिंह और कुंवर पाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों से पूछताछ जारी है। बाकी तीनों आरोपी अभी फरार हैं, जिन्हें पकड़ने के लिए पुलिस की चार टीमें बनाकर दबिश दी जा रही है। वहीं पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम में रेप की पुष्टि नहीं हुई है।अब मुरादाबाद की विधि विज्ञान प्रयोगशाला को जांच के लिए नमूने भेजे जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में दरोगा धीरेंद्र सिंह और सिपाहियों हेमपाल तथा बसंत कुमार को थाने से हटाकर लाइनहाजिर कर दिया गया है।

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top