Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में छात्रा ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट बरामद, प्रेमी पर लगाया ब्लैकमेल करने का आरोप

Ad

हल्द्वानी: प्रेम प्रसंग में हुआ झगड़ा एक युवती को इतना परेशान करने लगा कि उसने अपनी तनाव से दूर होने के लिए अपनी जान देना बेहतर समझा। प्रेमी के शक करने पर मोबाइल नंबर और वॉस्ट्सएप पर ब्लॉक करने से क्षुब्ध बीएसएसी की छात्रा ने आत्महत्या कर ली। छात्रा ने पहले अपने हाथ नस काटी और फिर पंखे से लटक गई। पुलिस को शव के पास से सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें उसने अपनी जिंदगी खत्म करने का कारण अपने पुरुष मित्र को बताया है। मृतक युवती मूल रूप से पिथौरागढ़ के गंगोलीहाट की रहने वाली थी। वो हल्द्वानी के दुमवाढूंगा में अपने भाई-बहन के साथ किराए पर रहती थी।

ADVERTISEMENTS Ad

बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले मृतक छात्रा ने बीएससी में प्रवेश लिया था। वहीं  भाई भी एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश ले रहा था। शुक्रवार को छात्रा घर पर अकेली थी, बड़ी बहन और भाई प्रवेश के सिलसिले में बाहर गए थे। दोपहर जब वो घर पहुंचे तो उन्होंने छात्रा को पंखे से लटका देखा जिसके बाद कोहराम मच गया। उन्होंने तुंरत उसे नीचे उतारा और 108 को बुलाया। पुलिस और 108 के पहुंचने से पहले ही छात्रा ने दम तोड़ दिया था। पुलिस को छात्रा के घर से एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें उसने प्रेम प्रंसग का जिक्र किया है। थानाध्यक्ष कमल हसन ने बताया कि पुलिस ने सुसाइट नोट और दुपट्टा कब्जे में ले लिया है। परिजनों के हल्द्वानी आने के बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। वही सुसाइड नोट में छात्रा ने अपने माता-पिता ने इस कदम के लिए काफी मांगी हैं। उसने ये भी लिखा है कि उसे वो लड़का जिससे वो प्यार करती थी वो ब्लैकमेल भी कर रहा था।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top