National News

गुजरात में मोदी बनाम कांग्रेस, क्या भाजपा की नैय्या पार लगा पाएंगे मोदी

Ad

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए जोरदार प्रचार शुरू किया है । उन्होंने अपने प्रचार के दौरान गुजराती अस्मिता, गुजरात का बेटा जैसे मुद्दों को उठाकर विपक्षी कांग्रेस पार्टी पर जमकर हमले किए | मोदी के स्टाइल से इतना तो साफ़ हो गया की चाहे वह मुख्यमंत्री रहे हों या फिर प्रधानमंत्री उनसे बड़ा इलेक्शन कैंपेनर होना मुश्किल है। मोदी ने अपने भाषण से मुक़ाबले को मोदी बनाम कांग्रेस बना दिया है |

ADVERTISEMENTS Ad

गुजरात में सत्ता विरोधी लहर, जाति आधारित विरोध-प्रदर्शन, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की राज्य में उनकी स्वीकार्यता जैसी प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद मोदी इस चुनाव को उनके और कांग्रेस के बीच की लड़ाई बनाने में सफल होते दिखाई दे रहे हैं |

मोदी के केंद्र की राजनीति में जाने से गुजरात में बीजेपी को बड़ा नुकसान हुआ है। 2014 के बाद से राज्य में भ्रष्टाचार के आरोप, कमजोर प्रशासन, जाति आधारित विरोध-प्रदर्शन जैसे मुद्दों से बीजेपी का सामना हुआ है | पार्टी राज्य में अबतक के सबसे मुश्किल दौर से गुजर रही है। राज्य में कांग्रेस के पक्ष में कई मुद्दे हैं जैसे नोट बंदी, जीएसटी और पटेल आंदोलन । इन सबके बावजूद कांग्रेस लगातार सातवीं बार गुजरात में सत्ता से दूर रह सकती है जिसका कारण एक ही है। जबतक बीजेपी के पास मोदी है, कांग्रेस के लिए गुजरात की राह आसान नहीं होने वाली |

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top