National News

सुषमा स्वराज का ये कदम बिगाड़ सकता भाजपा का गणित

Ad

नई दिल्ली:विदेश मंत्री और भाजपा की वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज ने 2019 लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। जिस से भाजपा सरकार को बडा झटका लगा है। 1980 से अब तक भाजपा यहा से चुनाव नही हारी । मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान एक प्रेस वार्ता मे उन्होंने कहा कि वह 2019 का लोकसभा चुनाव नहीं लड़ना चाहती हैं, लेकिन अगर पार्टी फैसला करती है तो वह इस पर कुछ हद तक विचार करेंगी। कुछ वक्त से ये चर्चा थी कि स्वास्थ्य की खराबी सें वो अगला लोकसभा चुनाव न लड़ने का फैसला कर चुकी है ।

ADVERTISEMENTS Ad

Sushma Swaraj

खबरें तो ये भी हैं कि भाजपा उन्हें तोहफे के रुप मे राज्यसभा के रास्ते संसद भेजी जा सकती है। सुषमा ने कहा कि ये सभी फैसला पार्टी के हाथ में है लेकिन मैने चुनाव ना लड़ने का फैसला किया है। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज विदिशा से सांसद हैं। लंबे समय से उनकी सेहत ठीक नहीं चल रही। बीच में कई बार वो अस्पताल में भर्ती रहीं। फिलहाल सुषमा स्वराज मध्यप्रदेश में पार्टी के लिए प्रचार कर रही हैं। अगर सुषमा अपने फैसले पर कायम रहती हैं तो भाजपा के लिए उनके जैसा चहरा खोजना काफी मुश्किल रहने वाला है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top