Entertainment

राहुल गांधी अब फ्री हैं, कल आकर मेरी फिल्म देखें:विवेक ऑबरॉय

Ad

लोकसभा चुनाव 2019 में भाजपा ने एक बार फिर केंद्र में सत्ता हासिल की है। इस बार उसका प्रदर्शन 2014 से भी बेहतर रहा है। मतगणना के मुताबिक एनडीए को करीब 348 और बीजेपी को लगभग 300 सीटें मिलती दिख रही हैं। ये जीत 2014 से भी बड़ी मिलती दिख रही है। इस जीत पर अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर देशवासियों को थैंक्यू कहा है। वहीं बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने भी इस जीत पर एक के बाद एक ट्वीट किए हैं। इसी बीच बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय ने भी बीजेपी के सपोर्ट में एक मीम ट्वीट किया है। इस मीम में विवेक ने सीधा महागठबंधन पर तंग कसा है।

ADVERTISEMENTS Ad

विवेक ओबेरॉय ने महागठबंधन की चर्चा के दौरान वाला एक साल पुराना फोटो पोस्ट किया है। इस फोटो में मायावती, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, शरद पवार, अजीत सिंह, सीताराम येचुरी सहित कई पॉलीटीशियन नजर आ रहे हैं। जो सभी साथ मिलकर महागठबंधन के लिए हाथ मिलाते दिख रहे हैं। तभी इस फोटो में सबके ऊपर से मोदी नाम का डिटरजेंट पाउडर निकल जाता है और सवाल उठता है चौंक गए?

विवेक ओबेरॉय ने अपने मीम पोस्ट में लिखा, ‘सभी पॉलीटीशियन जो नरेंद्र मोदी से नफरत करने के लिए एक साथ हुए। उनसे दिल से गुजारिश है कि अपना ज्यादा समय भारत को प्यार करने में लगाएं ना कि मोदी से नफरत करने में। भारत को अच्छी डेमोक्रेसी के लिए सेंसिबल विपक्ष की जरूरत है।’ जाहिर है इस मीम से विवेक कहीं न कहीं मोदी की जीत का जश्न और फोटो में खड़े पॉलीटिशियन्स का मजाक उड़ा रहे हैं।

इसके अलावा एक निजी न्यूज चैनल में उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अब फ्री हो गए हैं, तो उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऊपर बनी फिल्म देखनी चाहिए और उसे सपोर्ट भी करना चाहिए। मेरी राहुल गांधी से अपील है की नफरत की राजनीती छोड़ कर अब भारत के बारे में सोचिए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top