National News

CBSE ने जारी किए नतीजे, लड़कियों ने लड़कों को फिर से पिछाड़ा

Ad

CBSE bard exam result: सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। सीबीएसई रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in, results.cbse.nic.in और cbse.gov.in पर चेक कर सकते हैं। पहले सीबीएसई ने कहा था कि 10वीं 12वीं का रिजल्ट 20 मई के बाद आएगा। लेकिन बोर्ड ने सोमवार को 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया। सीबीएसई 12वीं रिजल्ट DigiLocker कोड्स और उमंग एप से भी चेक किया जा सकता है।

ADVERTISEMENTS Ad

CBSE 2024 Result

सीबीएसई बोर्ड 12वीं में लड़कियों का पास प्रतिशत 91.52 रहा। जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 85.12 फीसदी रहा। लड़कों के मुकाबले 6.40 फीसदी ज्यादा लड़कियां पास हुई हैं। देश भर में त्रिवेंद्रम सबसे आगे है। यहां का पास प्रतिशत 99.91 है। दिल्ली वेस्ट का पास 95.64 प्रतिशत रहा। दिल्ली ईस्ट का 94.51 फीसदी रहा है। इस साल कुल 17,00,041 स्टूडेंट्स ने 12वीं बोर्ड परीक्षा दी थी. सीबीएसई बोर्ड 12वीं की परीक्षा के लिए 7126 केंद्र बनाए गए थे. आपको बता दें कि सीबीएसई देश का इकलौता ऐसा बोर्ड है, जो 200 विषयों की परीक्षा आयोजित करवाता है. सीबीएसई बोर्ड 12वीं की कुल 1,10,50,267 कॉपियां चेक की गई थीं। बता दें कि इस साल सीबीएसई कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से 13 मार्च तक आयोजित की गईं थीं जबकि कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से 2 अप्रैल, 2024 तक हुईं थीं। दोनों परीक्षाएं एक ही सत्र में आयोजित की गईं थीं।

CBSE 2023 Result

वर्ष 2023 की 10वीं की परीक्षा में कुल 93.12 फीसदी विद्यार्थी पास हुए थे। लड़कियों का रिजल्ट लड़कों से बेहतर रहा था। लड़कियां 94.25 फीसदी और लड़के 92.72 फीसदी पास हुए थे। सीबीएसई ने अनहेल्दी कॉम्पिटिशन से बचने के लिए इस वर्ष 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं की मेरिट लिस्ट व टॉपरों की लिस्ट जारी नहीं की थी। स्टूडेंट्स की फर्स्ट, सेकेंड और थर्ड डिवीजन की जानकारी भी नहीं दी गई थी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top