National News

महंगा हो सकता है बाहर का खाना, कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 1780 रुपए हुई

Ad

देहरादून: महंगाई का एक और झटका लगा है। तेल कंपनियों ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 203 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है। इससे साथ ही सिलेंडर की कीमत 1780 रुपये पहुंच गई है। उत्तराखण्ड एलपीजी डिस्ट्रिब्यूटर एसोसिएशन उत्तराखण्ड सर्किल के अध्यक्ष चमनलाल ने बताया कि बीते कुछ माह से कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतें कम हो रही थीं, लेकिन इस बार कंपनियों ने इजाफा किया है। उन्होंने बताया कि सितंबर माह तक कॉमर्शियल सिलंडर का दाम 1577 रुपये था। वहीं, कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत बढ़ने से होटल, ढ़ाबा, छात्रावास और अन्य लोग जो इसका व्यवसायिक उपयोग करते हैं। उन्हें महंगाई की मार झेलनी पड़गी। कॉमर्शियल सिलंडर की कीमत बढ़ने से घरेलू सिलेंडर की कालाबाजारी की आशंका रहती है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि तेल कंपनियों ने अक्टूबर की शुरुआत होने के साथ ही ग्राहकों को तगड़ा झटका दिया है। आज से कमर्शियल गैस सिलेंडर के रेट में 209 रुपये की बढ़ोतरी कर (Commercial LPG Cylinder Price Hike) दी गई है। नई दरें रविवार यानी 1 अक्टूबर, 2023 से लागू हो चुकी हैं। इस बढ़ोतरी के बाद राजधानी दिल्ली में 19 किलोग्राम का एलपीजी सिलेंडर 1731.50 रुपये पर बिक रहा हैं। बता दें कि कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में इजाफे का असर होटल रेस्टोरेंट में खाना पीना महंगा हो सकता है क्योंकि होटल रेस्त्रां में कमर्शियल गैस सिलेंडर का ही इस्तेमाल किया।  

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top