National News

शिक्षकों पर आया संकट, 2 बच्चों से अधिक है तो जाएगी नौकरी!

Ad

भोपाल: मध्यप्रदेश में शिक्षकों के लिए नई परेशानी सामने आ गई है। यह परेशानी का सामना सिर्फ शिक्षकों को करना पड़ेगा क्योंकि जिन शिक्षकों के 3 बच्चे हैं तो उन्हें अपात्र माना जा सकता है। कई जिलों के विकास खंडों में शिक्षा अधिकारियों ने इससे जुड़ी सभी जानकारियों को मांगा है।

ADVERTISEMENTS Ad

स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री के अनुसार ये सिर्फ़ अभी प्रावधान है। इसके बारे में अभी कोई कार्रवाई नहीं की गई है लेकिन  इस बारे में जानकारी सिर्फ शिक्षा विभाग से नहीं बल्कि कई विभागों से मांगी गई है।

https://youtu.be/opAAasFnO4E

यह भी पढ़े:- गांगुली ने ममता सरकार द्वारा दी जमीन वापस की, क्या BJP में शामिल होंगे !

यह भी पढ़े:- भवाली-ज्योलिकोट पर बाइक को रौंदते हुए पैराफिट से टकराई कार,चालक खाई में गिरा

इस बारे में जानकारी पन्ना के इंचार्ज डीईओ ने बीईओ से मांगी है। इस प्रपत्र में सात कॉलम दिए गए है, जिसमें से छ्ठा कॉलम सबसे महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि इसी कॉलम में 26 जनवरी 2001 के बाद बच्चो की संख्या की बात का जिक्र किया गया है जिसमें शिक्षकों को बताना होगा कि आपके कितने बच्चे है। इंचार्ज डीईओ आरपी भटनागर का कहना है कि स्थापन शाखा में संकलन के लिए जानकारी मांगी जा रही है बता दे इस मध्यप्रदेश शिक्षक कांग्रेस ने इसका विरोध जताया है और कहा है कि यह न्यायोचित नहीं है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top