National News

केंद्रीय कर्मचारियों का DA 17 प्रतिशत से बढ़कर 28 प्रतिशत हुआ

Ad

नई दिल्ली: केंद्र कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर है। उनके महंगाई भत्ते पर डेढ़ साल से लगी रोक को मोदी सरकार ने हटा दिया है। इसके अलावा कैबिनेट ने महंगाई भत्ते को 17 से बढ़ाकर 28 फीसदी कर दिया गया है। यह फैसला बुधवार को लिया हया। केंद्र के इस फैसले से 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों को फायदा पहुंचेगा।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि केंद्रीय कर्मचारियों को पेंशनर्स को डीए और डीआर की किस्तें पिछले चार अवधियों से नहीं मिली हैं। 1 जनवरी, 2020 की अवधि वाले डीए को 13 अप्रैल, 2013 को अगले एक साल तक रोकने का फैसला सरकार द्वारा लिया गया था।

कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए सरकार इस पूंजी को मेडिकल इमरजेंसी के लिए बचाकर रखना चाहती थी। 1 जुलाई, 2020, 1 जनवरी, 2021 से लेकर 1 जुलाई, 2021 तक की अवधि तक इसे रोके रखा गया था। केंद्रीय कैबिनेट की बुधवार को करीब एक साल बाद प्रत्यक्ष तौर पर बैठक हुई थी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top