National News

घरेलू गैस सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, प्रति सिलेंडर सब्सिडी भी 400 रुपए हुई

Ad

देहरादून– केंद्रीय कैबिनेट ने एक फैसले से आम आदमी को राहत दी है। घरेलू एलपीजी सिलेंडरों में केंद्रीय कैबिनेट ने 200 रुपए की कटौती की है। अब गैस सिलेंडर 200 रुपए सस्ता मिलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रक्षाबंधन के मौके पर महिलाओं को यह सौगात दी है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। वही केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने भी प्रधानमंत्री द्वारा लिए गए निर्णय के लिए उनका आभार जताया है।

ADVERTISEMENTS Ad

केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट ने रक्षाबंधन के मौके पर केंद्र सरकार द्वारा घरेलू गैस सिलेंडर के मूल्य में 200 रुपए की कटौती करने के निर्णय पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया है।

उन्होंने कहा कि बताया कि देश पीएम नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में केंद्रीय कैबिनेट ने देश की समस्त बहनों को रक्षाबंधन का उपहार देते हुए घरेलू गैस सिलेंडर के मूल्य में 200 रुपए की कटौती करने का निर्णय लिया है। वहीं अब उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को प्रति सिलेंडर 400 रुपए की सब्सिडी मिलेगी। सांसद भट्ट ने गैस सिलेंडर पर कटौती के निर्णय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top