National News

गुलाम नबी आज़ाद का बयान,मुसलमान भी पहले हिंदू ही थे

Ad

नई दिल्ली: जम्मू कश्मीर (एकीकृत) के पूर्व मुख्यमंत्री और डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी के प्रमुख गुलाम नबी आज़ाद ने एक बयान देकर चर्चाओं के बाजार को गर्म कर दिया है। उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म बहुत पुराना है और इस्लाम सिर्फ 1500 साल पहले आया है। सभी पहले हिंदू ही थी और कन्वर्ट हुए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

एक सभा में बोलते हुए आजाद ने कहा कि इस्लाम 1500 साल पहले आया है और हमारे हिंदुस्तान में हिंदू धर्म बहुत पुराना है। बाहर से आएं होगे 10-20, जो उनकी (आक्रमणकारियों) फौज के साथ थे। बाकी तो सभी मुसलमान हिंदू धर्म से ही कन्वर्ट हुए हैं।

इसके अलावा गुलाम नबी आज़ाद ने कहा कि सबसे मिसाल हमारे कश्मीर में है। कश्मीर में 600 साल पहले कौन मुसलमान था? सारे कश्मीरी पंडित थे। सब कन्वर्ट होकर मुसलमान बन गए। हमारे हिंदू भाई शव को जलाते हैं, राख को नदी में प्रवाहित करते हैं। हमारे यहां मुसलमान मरने के बाद जमीन के अंदर दफन होता है। हम सभी का शरीर तो इसी भारत माता की मिट्टी में मिल जाता है, तो कहां हिन्दू कहां मुसलमान। सब यहीं की मिट्टी में मिल जाते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top