National News

दिल्ली में सरकार ने लगाया दूसरा लॉकडाउन, 3 मई तक रहेगा लागू

Ad

दिल्ली: इस वक्त की सबसे बड़ा खबर देश की राजधानी से आ रही है। जहां सरकार द्वारा एक हफ्ते के लिए लॉकडाउन को बढ़ा दिया गया है। बता दें कि 26 अप्रैल यानी सोमवार तक के लिए पहले ही दिल्ली सीएम केजरीवाल ने लॉकडाउन का ऐलान किया था। जिसे अब एक हफ्ते के लिए बढ़ा दिया गया है। अब लॉकडाउन तीन मई यानी अगले सोमवार सुबह पांच बजे तक प्रभावी रहेगा। जानकारी के अनुसार दिल्ली में कोरोना की स्थिति गंभीर बनी हुई है। राजधानी इस वक्त कोरोना के कारण बड़ी मुसीबत झेल रही है। चाहे वह बेड के लिए हो या ऑक्सीजन की सप्लाई के लिए। यही वजह है कि दिल्ली सरकार ने लगातार दूसरे लॉकडाउन की घोषणा कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top